बीकानेर। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के बाद अक्सर विद्यार्थी और अभिभावक इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि आगे कौन सा विषय चुनें या किस क्षेत्र में करियर बनाएं। इसी असमंजस को दूर करने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की राह आसान करने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर और ईवा क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 26 अप्रैल 2026 को एक भव्य करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। ‘सपनों की उड़ान’ नाम का यह सेमिनार बीकानेर के रविंद्र रंगमंच में आयोजित होगा।

SSC और CUET पर रहेगा विशेष फोकस
सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों की टीम विद्यार्थियों को वर्तमान दौर की सबसे प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे SSC (Staff Selection Commission) और CUET (Common University Entrance Test) की बारीकियों से अवगत कराएगी। ईवा क्लासेज के डायरेक्टर डॉ. जालुराम मोटसरा ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि सफलता के व्यावहारिक सूत्र और ‘स्मार्ट स्टडी’ के तरीके बताना है।
इंग्लिश फोबिया होगा दूर, विदेशी भाषाओं का मिलेगा ज्ञान
आज के वैश्विक दौर में अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए डॉ. मोटसरा ने कहा कि अमेरिका, जर्मनी, चीन और जापान जैसे देशों में शोध या नौकरी के अवसरों के लिए भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। सेमिनार में यह भी बताया जाएगा कि कैसे विद्यार्थी अपने भीतर के ‘इंग्लिश फोबिया’ को खत्म कर सकते हैं और रीजनिंग, जनरल साइंस व जनरल नॉलेज जैसे विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत बना सकते हैं।
क्यों खास है यह सेमिनार?
- सही विषय का चयन: आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स? रुचि और क्षमता के आधार पर सही स्ट्रीम चुनने में मदद।
- नि:शुल्क प्रवेश: विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए प्रवेश पूरी तरह फ्री रखा गया है।
- सफलता की कहानियां: ईवा क्लासेज के उन सफल विद्यार्थियों (जैसे शिवम सियाग, गणपत गोदारा, हर्षित कावरा आदि) के अनुभवों से सीखने का मौका, जिन्होंने SSC, SBI और पुलिस जैसी परीक्षाओं में परचम लहराया है।
रजिस्ट्रेशन की जानकारी
इच्छुक विद्यार्थी 25 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
- संपर्क सूत्र: 9413388280, 8619406514