• Fri. Jun 12th, 2026

जयपुर सावधान! कल जाम में फंस सकते हैं आप: दिन में VVIP मूवमेंट और शाम को IPL मैच, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान

जयपुर। राजधानी जयपुर में शनिवार को सड़कों पर भारी दबाव रहने वाला है। एक तरफ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा है, तो दूसरी तरफ शाम को सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में आईपीएल का रोमांच। इन दो बड़े आयोजनों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।

image 7
जयपुर सावधान! कल जाम में फंस सकते हैं आप: दिन में VVIP मूवमेंट और शाम को IPL मैच, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान 2

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 1000 से ज्यादा जवान तैनात

वीवीआईपी विजिट और मैच की सुरक्षा के लिए जयपुर पुलिस ने पुख्ता घेराबंदी की है:

  • अधिकारी: 12 एडिशनल डीसीपी, 8 एसीपी और 17 इंस्पेक्टर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
  • फोर्स: 430 जवान, आरएसी की 6 कंपनियां, 300 होमगार्ड के साथ स्नाइपर और क्यूआरटी टीमें तैनात रहेंगी।
  • ट्रैफिक: जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को 100 अतिरिक्त जवान दिए गए हैं।

इन रास्तों पर रहेगा भारी दबाव (बचने की सलाह)

शनिवार को इन रूट्स पर जाने से बचें या वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें:

  1. टोंक रोड: गांधीनगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा तक।
  2. जेएलएन मार्ग: उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
  3. भवानी सिंह रोड: जेडीए चौराहा से रामबाग और 22 गोदाम तक।
  4. अन्य मार्ग: स्टैच्यू सर्किल, जनपथ, पंकज सिंघवी मार्ग और कठपुतली मार्ग।

पार्किंग और एंट्री गाइड (IPL मैच के लिए)

स्टेडियम के चारों तरफ ‘नो-पार्किंग जोन’ रहेगा, इसलिए अपनी टिकट के अनुसार तय स्थान पर ही वाहन खड़ा करें:

  • VIP पार्किंग: स्टेडियम के अंदर साउथ ब्लॉक में।
  • ईस्ट गेट (एंट्री): वाहन सुबोध कॉलेज ग्राउंड (रामबाग) में पार्क होंगे।
  • नॉर्थ गेट (एंट्री): हाईकोर्ट अंडरग्राउंड या SMS इन्वेस्टमेंट ग्राउंड (अंबेडकर सर्किल)।
  • वेस्ट गेट (एंट्री): अमरूदों का बाग।
  • पासधारी (साउथ गेट): आर्चरी ग्राउंड, तारण ताल या टेनिस ग्राउंड।

कैब (Ola/Uber/Rapido) के लिए पिकअप-ड्रॉप पॉइंट

  • नॉर्थ गेट: एस.एम.एस. इन्वेस्टमेंट ग्राउंड।
  • अन्य पॉइंट्स: अमरूदों का बाग और सुबोध स्कूल पार्किंग।

You missed