• Fri. Jun 12th, 2026

सीकर पुलिस का ‘एक्शन’: स्मैक बेचते युवक दबोचा, नागौर से आए दो बड़े सप्लायर भी गाड़ी समेत गिरफ्तार

सीकर। नशे के सौदागरों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शहर में स्मैक की पुड़िया बेचते एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद कड़ियां जोड़ते हुए नागौर से सप्लाई देने आए दो मुख्य सप्लायरों को भी धर दबोचा। आरोपियों के पास से 6.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

image 2
सीकर पुलिस का 'एक्शन': स्मैक बेचते युवक दबोचा, नागौर से आए दो बड़े सप्लायर भी गाड़ी समेत गिरफ्तार 2

नाकाबंदी देख घबराया आरोपी, खुला राज

कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम सालासर रोड स्थित एक्सीलेंस कॉलेज के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पैदल आ रहा संदीप आचार्य (35) पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक की खेप मिली।

चेन सप्लाई का हुआ भंडाफोड़

गिरफ्तार आरोपी संदीप ने पूछताछ में कबूल किया कि वह शहर में नशे की सप्लाई करता है। उसने खुलासा किया कि नागौर से दो सप्लायर उसे माल देने के लिए सीकर शहर में आए हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और संदीप गंगवानाराजेश चैनपुरा को उनकी गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया।

बड़े नेटवर्क की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच दादिया SHO संजय पूनियां को सौंपी गई है। पुलिस अब इन बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है:

  • आरोपी कब से सीकर में स्मैक सप्लाई कर रहा था?
  • नागौर के इस गिरोह के पीछे कौन सा मुख्य सरगना (किंगपिन) है?
  • शहर के और कौन से युवा या इलाके इनके निशाने पर थे?

पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में कॉन्स्टेबल शंकरलाल, दलीप और दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You missed